बियर पसंद करने वालों के लिए चिल्ड बियर पिने का आनंद ही कुछ और होता है| और योगा पसंद करने वालो के लिए योग करने के फायदे ही फायदे है| सोचिये अगर यह दोनों मिल जाये तो क्या होगा| अब आपके लिए बीयर योग भी है| यह दुनिया भर में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है| अलग-अलग योग क्रियाओं की तरह यह भी एक योगासन है| जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते है|
हो सकता है की आपको बीयर पीना पसंद ना हो| लेकिन जब आप बीयर योग के बारे में जानेंगे तो अपना नजरिया जरूर बदल देंगे| कई शोधों में यह साबित हो चूका है की यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है| पहले तो यह ऑस्ट्रेलिया में फेमस हुआ था लेकिन आजकल दूसरे देशो में भी फेमस हो रहा है| जिन लोगो को बियर पसंद है और योग भी उन्हें Beer Yoga के बारे में जरूर जानना चाहिए|
मोटापा और तनाव दूर करता है Beer Yoga, जानिए कैसे करते है

बीयर योग कैसे किया जाता है?
बीयर योग को करते वक्त शुरुवात में पहले थोड़ी सी बियर पी जाती है| इससे मन को थोड़ी शांति प्राप्त होती है| और ऐसा नहीं है की बियर की बोतल का इस्तेमाल केवल इसे पिने में किया जाता है बल्कि योग करते समय इसे सर पर रखकर बैलेंस भी करते है|इस योग की शुरुवात जर्मनी से हुई थी और अब इसे कई देश में फॉलो किया जा रहा है| ऑस्ट्रेलिया के लोग तो इसे बहुत ज्यादा पसंद करते है| यह फनी जरूर लगता है लेकिन जोक नहीं है| बतादे की इस योग को करने वाले लोगों का कहना हैं कि बीयर योग करने से उनको काफी फायदा हो रहा है।