लोगों का योग की तरफ रुझान बढ़ा है। लोग योग को अपनी दैनिक जीवन में अपना रहे है। क्यूंकि योग आज की लाइफ के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसलिए लोग फिट रहने के लिए योग करते है। साथ ही शारीरिक और मानसिक शांति के लिए भी योग की तरफ उनका झुकाव बढ़ रहा है।
पुराने ज़माने में ऋषि मुनि योग के लिए एकांत और योग के उपयुक्त जगह पर जाते थे। लोगो में योग के लिए बढ़ती इस रूचि को देखते हुए कुछ जगहे बनायीं गयी है जहाँ पर योग किया जा सकता है।
यह जगह ऐसी है जहाँ जाने पर आप अपने आप को पूरी तरह से रिफ्रेश कर पाएंगे और आपको शांति का अनुभव प्राप्त होगा। अगर आप भी कहीं घूमने का विचार बना रहे है तो इन जगहों पर जा सकते है यहाँ पर आपको प्रकृति के साथ स्वथ्य रहना भी सिखाया जायेगा। जानते है Best Place to do Yoga कौनसी है|
Best Place to do Yoga: योग के लिए बेहतरीन जगह

डंटन हॉट स्प्रिंग्स
- यह एक होटल है जो की कॉलोराडो में स्थित है, यह जगह बहुत ही शांत है।
- यह पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
- क्यूंकि इस होटल में लॉग केबिन में रहने की व्यवस्था होती है।
- साथ ही यहाँ पर दिन की शुरुआत अष्टांग योगासन और ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट के साथ होती है।
- इसके उपरान्त ही पहाड़ों पर ट्रैकिंग का अनुभव भी किया जाता है।
शिवनंदा योगा वेदांता धनवंतरी आश्रम
- यह आश्रम केरल में नैय्यर डेम के पास स्थित है।
- ये आश्रम पूर्ण रूप से योग के लिए बनाया गया है|
- यहाँ का जो वातावरण है वह आपके मन में स्फूर्ति भर देगा।
- ये आश्रम पूरे विश्व में योगा के लिए प्रसिद्ध है।
- इस आश्रम में केवल 2 हफ्तों के लिए योगा की क्लासेस चलती है।
- इन दो हफ्तों में सुबह साढ़े पांच बजे से योगा क्लास का आरम्भ होता है और यह रात दस बजे तक चलती है।
डॉलफिन्स के साथ योग
- करेबियन आइलैंड के बह्मास में अगर आप जायेंगे तो आपको डॉलफिन्स के साथ बीच-बास्किंग, स्वीमिंग और योगा करने का मौका मिलेगा।
- इस तरह आप तनाव से दूर हो जायेंगे|
परमार्थ निकेतन
- परमार्थ निकेतन आश्रम एक आध्यात्मिक स्वर्ग है जो भारत में पवित्र नदी गंगा के तट पर ऋषिकेश में स्थित है।
- यह आश्रम 1942 में पूज्य स्वामी शुक्देवनन्दजी महाराज ने स्थापित किया था|
- योग अध्ययन, ध्यान, वार्षिक योग उत्सव और दैनिक गंगा आरती परमार्थ निकेतन आश्रम के असाधारण आकर्षण हैं।
कैवल्य योग इंस्टिट्यूट, पुणे
- कैवल्य योग संस्थान 1979 में पुणे में स्थापित किया गया था।
- जो की डॉ अकुले के ब्रह्माविदिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित जन चैरिटेबल ट्रस्ट है।
- यहाँ पर नियमित योग और ध्यान सत्र के अलावा, कैवलिया केंद्र साइकोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्टों द्वारा भी प्रशिक्षण प्रदान करता है।
बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर
- बिहार स्कूल ऑफ योग बिहार राज्य के मुंगेर जिले में स्थित है।
- यह संस्थान 1964 में श्री स्वामी सत्यनंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया था।
- पारंपरिक वेदांतिक, तांत्रिक और योगिक शिक्षाओं के लिए एक विशेष केंद्र है।
- इसके अतिरिक्त अब बिहार स्कूल ऑफ योगा ने प्रतिष्ठित अस्पतालों और संगठनों के साथ मिलकर चिकित्सा अनुसंधान के लिए मार्गदर्शन किया है।