योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सभी तरीके से लाभकारी होता है। हमारे पूर्वज योग साधना को धार्मिक दृष्टि से करते थे क्योंकि यह आत्मा के द्वारा भगवान् से मिलाने का साधन भी होता है।
योग के द्वारा तन और मन दोनों ही पवित्र हो जाते है। योग साधना को करने के तरीके अनेक है जिन्हे प्राचीन काल से लेकर आज तक किया जाता आ रहा है परन्तु कुछ योग ऐसे भी है जिनका आरम्भ भारत में ही हुआ लेकिन उनका अभ्यास नहीं किया जाता है।
ऐसी ही योग की एक कला है न्यूड योगा जिसकी उत्पति भारत में ही हुयी है और यह योग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारतीय योगी न्यूड योगा को मोक्ष मार्ग मानते है। परन्तु कुछ लोग इसे भारतीय दृष्टि से सही नहीं मानते है। जिस कारण इसे नहीं करते है।
न्यूड योगा देखने और सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन इसे करने के अनेक लाभ होते है जिस कारण ही इसका निर्माण किया गया है जानते है Nude Yoga के बारे में विस्तार से।
Nude Yoga: शरीर, मन और आत्मा का तालमेल बनाये

क्या है न्यूड योगा?
- न्यूड योगा एक ऐसा योग है जिसे निर्वस्त्र होकर बिना कपड़े के किया जाता है। जिस कारण ही इसका नाम न्यूड योगा रखा गया है।
- यदि ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो इस योग को सबसे पहले नागा साधुओं द्वारा किया गया।
- वह बिना वस्त्र धारण किये शारीरिक संरचना पर गर्व के साथ न्यूड योगा करते थे।
- इन्हीं साधुओं के द्वारा इस योग की सही उत्पत्ति हुई थी।
- भारतीय संस्कृति के कारण यह धीरे - धीरे ख़त्म हो गयी है।
क्या कहते है एक्सपर्ट्स?
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस प्रकार वस्त्र को धारण कर योग करने से अनेक लाभ मिलते है ठीक उसी प्रकार बिना वस्त्र पहने योग आसन करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है।
- न्यूड योगा सिर्फ शारीरिक लाभ प्रदान नहीं करती है बल्कि इसे करने से मानसिक लाभ की भी प्राप्ति होती है।
- विशेषज्ञ ऐसा मानते है कि न्यूड योगा के जरिये आपको अपने ही शरीर को सही ढंग अर्थात सकारात्मक दृष्टि से देखने का अवसर मिलता है।
- उनका कहना है कि जब भी कोई व्यक्ति एक सुरक्षित वातावरण में निर्वस्त्र होकर योगाभ्यास करता है तब वह अपनी शारीरिक बनावट वाले गुण को अच्छे से समझ पाता है।
- इस प्रकार का अभ्यास करने से धीरे-धीरे करके उसके मन से संपूर्ण संकोच समाप्त हो जाता है।
क्या हैं न्यूड योगा फायदे?
- न्यूड योगा को करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही वह अपने शरीर की संरचना को समझ पाता है और अपने शरीर से प्यार करने लगता है।
- न्यूड योगा के जरिये शरीर, आत्मा और मन का तालमेल होता है।
- यह भी माना जाता है कि निर्वस्त्र होने से व्यक्ति खुद को आज़ाद और बिना किसी पाबंदी में होने का अहसास करता है।
- न्यूड योगा स्वयं के प्रति सकारात्मक विचार, दिमाग की शांति और शरीर को फिट बनाने में मदद करता है।
- यह जीवन को स्वस्थ बनाने में भी सहायता करता है।