योग काफी गंभीर आध्यात्मिक अभ्यास है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि जब इसके अभ्यास के दौरान शरीर को तरोड़ा मरोड़ा जाता है तो वह बहुत ही हास्यप्रद लगता है, खासकर देखने वाले को।
इस दौरान हम कई अजीब सी चीजे करते है जैसे सर को मोड़ना, पैरो को मोड़ना और कुछ लोग तो अपने शरीर को योगा मेट पर पूरा ही मोड़ देते है। ये सब देखकर इसे गंभीर कह पाना थोड़ा मुश्किल होता है|
योग और इसका अभ्यास सभी तरह से अद्भुत और सुन्दर है। परन्तु इसके कुछ आसन ऐसे होते है जो लाभ तो देते है पर करने में बहुत ही अजीब और फनी भी होते है।
भले ही यह आसन कठिन और अजीब दिखते हो परन्तु यह आसान हमें बहुत सारे लाभों से अवगत कराते है। यदि आप भी योग को पसंद करते है तो इन Weird Yoga Poses को ट्राय जरूर करे|
Weird Yoga Poses: जानिए योग के अजीबो गरीब आसन

हैप्पी बेबी पोज़
इसे आनंद बालासन के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन मन को शांत और हैप्पी रखता है। पर यदि आप नया नया योग सीख रहे है तो यह देखने में आपको अजीब जरूर लगेगा।एट एंगल पोज़
इसे अष्ट-वक्रासन के नाम से भी जाना जाता है। हमें लगता है कि यह सबसे शानदार हाथ का संतुलन है जो आप कर सकते हैं। परन्तु यह दिखने में ईविल पुश -अप की तरह दिखता है। इसे करते समय आपको लगेगा की आपका प्रशिक्षक आपकी लाइफ को और कठिन बना रहा है।ईयर प्रेशर पोज़
इसे कर्नापीड़ासन भी कहते है। इस आसन द्वारा हिप्स को हवा में रखते हुए बैक को स्ट्रेच किया जाता है। यह देखने पर बहुत ही फनी लगता है। यदि यह योग का हिस्सा नहीं होता तो कोई भी इसे करना नहीं चाहता|स्कोर्पियन पोज़
इसे वृश्चिकासन भी कहते है। इस पोज़ में यदि योगी मध्य पोज़ में ही रुक जाए तो इसे देखकर ऐसा लगता है की कोई बिच्छू नृत्य कर रहा है।इस मुद्रा के लिए हाथ की ताकत, अच्छा संतुलन और स्थिरता और पीठ में लचीलेपन की आवश्यकता होती है जो एक मजबूत कोर द्वारा सक्षम है।
फायर फ्लाई पोज़
इसे टिट्टिभासन भी कहा जाता है। इसे करने के लिए शायद आपको पागलो की तरह कौशल चाहिए होगा। हांथो के बल पुरे शरीर को हवा में उठाकर चलना, यह करना तो दूर इसका विचार करना भी कठिन लगता है| यह देखने में ऐसा लगता है जैसे कोई केकड़ा चल रहा हो।शोल्डर प्रेसिंग पोज़
इसे भुजपीड़ासन भी कहा जाता है। इसमें भी हांथो के सहारे शरीर को हवा में उठाना होता है। इसमें आकृति देखने में ऐसी लगती है जैसे की एक मेंढक हो।Embryo पोज़
इसे पिंडासन के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करते समय रिलेक्स फील होता है पर जब भी आप इस आसन में होते है तो यह अजीब लगता है।इन आसनो को यदि आप देखेंगे तो आप को भी यह अजीब लगेंगे परन्तु इसे करने से अद्भुत फायदे होते है।
नोट: इन आसनो को घर पर ट्राई ना करे, योग शिक्षक की निगरानी में ही इसे करे| इसमें शिक्षित होने के बाद आप इसे घर पर कर सकते है|