लोगो के जीवन में राशियों का बहुत ही महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार आपका संपूर्ण जीवन राशि के मुताबिक ही चलता है। ग्रह-नक्षत्रों का आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है यह आपकी राशि के द्वारा ही पता चला है।
प्रत्येक राशि के व्यक्ति की अपनी एक विशेषता होती है। कोई व्यक्ति कैसा है? उसका स्वभाव कैसा है? व्यक्ति को उसके राशि के जरिये जाना जा सकता है।
हमारे समाज में अधिकतर शादियाँ राशियों के अनुसार की जाती है। किसी को अपने भविष्य के बारे में जानना हो तो राशियों का ही सहारा लिया जाता है।
क्या आप जानते है की आप राशियों के अनुसार योग को भी अपना सकते है। अर्थात आपकी जो राशि है उस राशि का योग कर सकते है। राशि के अनुसार योग करने से आपकी जो खूबी है आप उसे और निखार सकते है। इसके लिए जानते है Yoga Poses for Zodiac Signs के बारे में।
Yoga Poses for Zodiac Signs: राशि अनुसार कौनसी योग मुद्रा करे
मेष (वरियर पोज़)
- मेष राशि में जन्में व्यक्ति का जीवन नई उर्जा से भरा हुआ होता हैं। यह निडर और साहसी होते है।
- इस राशि के व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहते है।
- यह पोज़ आपके inner vibe को दर्शाता है।
वृषभ (काऊ पोज़)
- इस राशि के चिन्ह को देखकर आप समझ ही गए होंगे की काऊ पोज़ आपके राशि से बिलकुल मिलता जुलता है।
मिथुन राशि (कोबरा पोज़ )
- इस राशि के लोग काफी बातूनी होते है और वह ज्यादा से ज्यादा समय PC पर कार्य करते है।
- यह योग मुद्रा उनके छाती और पीठ के लिए अच्छी होती है।
कर्क (स्टैंडिंग फॉरवर्ड पोज़)
- यह आपके पैर की मांसपेशियों के लिए कार्य करता है और जब आप अपना दिन शुरू करते हैं तो यह एक शानदार तरीका होता है।
सिंह (कैट स्ट्रेच पोज़)
- इस आसन में मुद्रा बिल्ली के समान होती है।
- इस मुद्रा के द्वारा पीठ स्ट्रेच होती है।
कन्या (सीटेड फॉरवर्ड बेंड पोज़ )
- यह आसन आमतौर पर उच्च तीव्रता वाले कार्डियो के लिए अच्छा विकल्प है।।
- साथ ही यह दिमाग को भी स्मूथ करता है।
तुला (बोट पोज़ )
- तुला राशि वालों के लिए हमेशा चुनौतियों को संतुलित करने की आवश्यकता होती है।
- इसलिए यह आसन आपको बाहर से संतुलन बनाने में मदद करता है।
वृश्चिक (गारलैंड पोज़)
- इस राशि का चिन्ह शरीर के पेल्विस को दर्शाता है।
- यह आसन शरीर से तनाव को दूर करने में मदद करता है।
धनु (वरियर 2)
- यह मुद्रा धनु के समान ही जीवन की सभी स्थितियों पर अपने विचार को विस्तृत करती है।
मकर (माउंटेन पोज़)
- यह आसन इस राशि के लोगो के लिए आंतरिक संतुलन और कृतज्ञता को विकसित करने के लिए अच्छा होता है।
कुंभ (डाउन वर्ड फेसिंग डॉग)
- यह मुद्रा घुटनो और शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त परिसंचरण में सुधार करती है।
मीन (चाइल्ड पोज़)
- यह मुद्रा मीन राशि के लोगो के लिए मानसिक क्षमताओं को सक्रिय करने का अच्छा तरीका है।